Sunday, May 31, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका और ईरान संभावित समझौते को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं !

अमेरिका और ईरान संभावित समझौते को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं !

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे तक प्रस्तावित समझौते की समीक्षा की, लेकिन बैठक के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका।

व्हाइट हाउस ने साफ कर दिया है कि कोई भी समझौता तभी होगा जब वह अमेरिका के हितों और ट्रंप की तय शर्तों पर खरा उतरेगा. दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि बातचीत जारी है, लेकिन अभी किसी अंतिम समझौते तक नहीं पहुंचा गया है।

व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में शुक्रवार को हुई बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभावित समझौते के ढांचे की समीक्षा की. यह समझौता क्षेत्रीय संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है. हालांकि बैठक के बाद भी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया

बैठक के बाद एक व्हाइट हाउस अधिकारी ने एएफपी से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप केवल वही समझौता स्वीकार करेंगे जो अमेरिका के लिए लाभकारी हो और उनकी तय लाल रेखाओं यानी शर्तों को पूरा करता हो. अधिकारी ने दोहराया कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments