Wednesday, October 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनलफिल्लौर नेशनल हाईवे पर इंडो-कैनेडियन बस ने कार को पीछे से मारी...

फिल्लौर नेशनल हाईवे पर इंडो-कैनेडियन बस ने कार को पीछे से मारी टक्कर…

फिल्लौर नेशनल हाईवे पर इंडो-कैनेडियन बस नंबर HR 68 C 289 ने कार नंबर TO 62 CH PB 99 D को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना एक राहगीर द्वारा एस.एस.एफ. की टीम को दी गई कि डी.एस. ढाबा गांव खहेड़ा फिल्लौर के पास मेन हाईवे पर एक हादसा हुआ है।

एस.एस.एफ. टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक अल्टो कार को एक इंडो-कैनेडियन बस ने हिट कर दिया था, जिसमें गाड़ी में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।घायलों को फर्स्ट एड देते हुए सरकारी गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल फिल्लौर में दाखिल करवाया गया और एक को रेफर कर दिया गया।

गाड़ी वालों से पूछने पर पता चला कि वे दिल्ली से निरंकारियों का समागम अटेंड करके पठानकोट जा रहे थे और उन्हें बस ने हिट कर दिया। जब इस बारे में इंडो-कैनेडियन के ड्राइवर से पूछा गया तो उसने बताया कि इनकी कार बिल्कुल सड़क के साथ जा रही थी तो अचानक इन्होंने ब्रेक मार दी और मेरी बस इनकी बैक साइड से टकरा गई।

क्षतिग्रस्त कार को नेशनल हाईवे वालों की मदद से रोड से साइड पर करवाया गया और सेफ्टी कोन लगाकर गाड़ी को सुरक्षित किया गया तथा ट्रैफिक को निर्बाध चलाया गया।क्षतिग्रस्त गाड़ी में से बरामद हुए 9 बैग जिनमें गाड़ी में सवार व्यक्तियों के कपड़े थे, एक पर्स जिसमें नकदी 910 रुपये और गाड़ी चला रहे व्यक्ति के जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी की आर.सी. और एक ए.टी.एम. कार्ड थे जो गाड़ी में सवार व्यक्तियों के थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments