ब्राजील में राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को उनके शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई. मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।


