सीएम मान ने आज चुनाव नतीजों पर कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर ‘तुहाडी सरकार’ के कामों पर मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायती चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायतों के चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि90% से ज्यादा नगर काउंसिलों पर हमारे उम्मीदवार जीते है। विपक्षी पार्टियों (कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा) की कुल वोटों को मिलाकर भी ‘आप’ के बराबर नहीं पहुंचतीं।
भाजपा तो पांचवें नंबर पर खिसक गई है।यह जीत लोगों को मिल रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतरीन स्कूलों और पारदर्शी नौकरियों की जीत है। जीतने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी वॉलंटियर्स को बहुत-बहुत मुबारकबाद।अब कोई पक्षपात नहीं होगा, हर शहर, कस्बे और गांव का बराबर विकास होगा। हम पॉजिटिव और विकास की राजनीति करते हैं।


