Wednesday, October 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपरविंदर सिंह झोटे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब में करवाई अरदास...

परविंदर सिंह झोटे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब में करवाई अरदास…

पंजाब में नशों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास समागम करवाया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) और खालसा पंथ द्वारा करवाए गए इस समागम में परविंदर झोटे समेत अन्य शहीदों के परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए अरदास की गई।

समागम में नशों के खिलाफ चिंता जताते हुए कहा गया कि गुरुओं की पवित्र धरती पर नशों का बढ़ता प्रकोप लगातार गंभीर चुनौती बना हुआ है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकारों और सत्ताधारियों को ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस दौरान समूचे पंजाब के नौजवानों की चढ़दी कला के लिए अरदास की गई। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह, श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य अरदासीए भाई प्रेम सिंह और अन्य नुमाइंदे मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments