दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 30 मई को राजधानी का मौसम पूरी तरह बदला हुआ रहेगा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर और शाम के समय थंडरस्टॉर्म ज्यादा सक्रिय रह सकती है।दिल्ली में शनिवार (30 मई) को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी, हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ सकती है।मौसम विभाग ने 30 और 31 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 31 मई को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है।कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ तूफानी मौसम देखने को मिल सकता है।


