पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बाद पंजाब सरकार ने अब मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 31 अक्टूबर को पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी।
मंत्रिमंडल की बुलाई गई इस बैठक का अभी तक कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि दिवाली से कुछ दिन पहले बुलाई गई कैबिनेट बैठक में कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।


