हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली नीतियों और कथित धांधली वाले चुनाव को अमेरिकियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। ट्रंप ने एक्स पर लिखा, “हमें अपने देश से बुरे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकालना होगा।
बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन और धांधली वाले चुनाव ने अमेरिका के साथ जो किया, उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। MAKE AMERICA GREAT AGAINलंबे समय से 2020 के चुनाव को रिग्ड बताते रहे हैं और बाइडेन प्रशासन को अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और सीमा नीति को लेकर लगातार कटघरे में खड़ा करते रहते है
। उनके ताजा बयान को एक बड़े राजनीतिक हमले के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने फिर स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह आव्रजन और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को अपनी प्रमुख राजनीतिक थीम बनाए रखेंगे।
“ट्रंप ने लिखा, “मैं सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली इमिग्रेशन को स्थायी रूप से रोक रहा हूं। इससे अमेरिकी सिस्टम को रीसेट करने, बाइडेन काल में ऑटोपेन के नाम पर हुई गैर-कानूनी एंट्री को खत्म करने और उन लोगों को हटाने में मदद मिलेगी जो अमेरिका का सम्मान नहीं करते.”।


