Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआज सोने- चांदी के क्या है दाम ?

आज सोने- चांदी के क्या है दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में सोमवार, 1 दिसंबर को तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,29,999 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,29,504 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

1 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,794 रुपए पर ट्रेड कर रहा था जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1000 रुपए की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,794 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा थाभारत में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग जमकर सोना और चांदी की खरीदारी करते है।

शादी-विवाह के सीजन में सोने की मांग भी अक्सर बढ़ जाती है। सोना न केवल एक निवेश विकल्प है, बल्कि यह सांस्कृतिक रूप से भी भारतीयों से जुड़ा हुआ है।किसी भी शुभ अवसर पर सोना खरीदना का प्रचलन है। भारतीयों का ऐसा मानना हैं कि, सोना खरीदना शुभ संकेत ले कर आता है। हालांकि, सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान किया है। लगातार तेज हो रही कीमतों से सोना आम लोगों की पहुंच से दूर हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments