पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में रात का तापमान काफी नीचे चला गया है। अब ठंड ने लोगों को कंपकंपी छेड़नी शुरू कर दी है।मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह अब सामान्य तापमान के करीब पहुँच गया है।
राज्य में सबसे कम तापमान 2.0°C फरीदकोट में दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा का रहा, जहां 27.1°C रिकॉर्ड हुआ।मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस हरियाणा के ऊपर बना हुआ है और इसका असर भी दिख रहा है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तापमान में गिरावट आई है।आज होशियारपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा और जालंधर जिलों में कोल्ड वेव का असर रहने का अनुमान है।
इस दौरान मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा।अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम पूरी तरह सूखा रहने की संभावना है। कुछ गिने-चुने इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध देखी जा सकती है।अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 दिनों में 2–4°C तक की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है।


