Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलबीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने अपने...

बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक भाषण को अनुचित ढंग से एडिट करने के आरोप है। आपको बता दें कि यह पूरा विवाद ट्रंप द्वारा 6 जनवरी, 2021 को दिए गए भाषण से जुड़ा है।

बीबीसी ने उस दिन ट्रंप द्वारा दिए गए भाषण का संपादित संस्करण अपनी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया था।आलोचकों का आरोप है कि बीबीसी ने जानबूझकर ट्रंप के भाषण के उस हिस्से को हटा दिया था जिसमें ट्रंप ने अपने समर्थकों से “शांतिपूर्ण विरोध” करने की अपील की थी।

इस संपादन ने बयान के वास्तविक अर्थ को बदल दिया, जिससे बीबीसी की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल उठ रहे थे।बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि 20 साल (कुछ रिपोर्टों में 5 साल का समय बताया गया है) बाद बीबीसी छोड़ना उनका “व्यक्तिगत निर्णय” था।

डेवी ने स्वीकार किया कि बीबीसी के संचालन में कुछ “गलतियां” हुई है और महानिदेशक होने के नाते उनकी अंतिम ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के ध्रुवीकृत माहौल में बीबीसी की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे हमेशा पारदर्शी और जवाबदेह बने रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments