अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि पाकिस्तान और चीन परमाणु परीक्षण कर रहे है। ट्रंप के बयान के बाद अब पाकिस्तान ने अपनी बात सामने रखी है। पाकिस्तान ने कहा कि हम पहले ऐसे देश नहीं है, जिसने परमाणु परीक्षण की फिर से शुरुआत की है।पाकिस्तान रक्षा विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ”पाकिस्तान पहला देश नहीं है, जिसने न्यूक्लियर टेस्ट की फिर से शुरुआत की है।
पाक से पहले कुछ और देशों ने परमाणु परीक्षण किया है.”। ट्रंप ने रविवार को रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान को परमाणु हथियार परीक्षण करने वाले देश बताया। उन्होंने कहा, ”रूस और चीन परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते। निश्चित रूप से उत्तर कोरिया परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान भी परीक्षण कर रहा है.”।


