राज्य में आज से ही मौसम में काफी बदलाव नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिस कारण आज और कल कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा इस बारे में अनुमान जताया गया है।
हालांकि चार दिनों बाद रात के तापमान में कमी आएगी और मौसम और ठंडा हो जाएगा।इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है, जो अब औसत तापमान के करीब पहुंच गया है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज हिमाचल से लगते कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते है। होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश होने की संभावना है। हालांकि चंडीगढ़ में दोनों दिन आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी रात के तापमान में कमी आएगी।


