Monday, September 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने के दाम ?

क्या है आज सोने के दाम ?

सोने की कीमत में मंगलवार, 4 नवंबर को थोडी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलावर को 1,20,802 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,21,409 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।4 नवंबर की सुबह 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,20,760 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 650 रुपए की गिरावट दिखाता है।

एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,20,970 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था। वहीं, मंगलवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,47,131 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,46,466 रुपए पर ओपन हुआ था।

पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 630 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम – 1,22,510 रुपए 22 कैरेट – 1,12,400 रुपए और 18 कैरेट – 91,990 रुपए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments