Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलक्या बोले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ?

क्या बोले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ की है।ट्रंप ने दोनों नेताओं को मजबूत बताते हुए कहा कि उनके साथ खेल नहीं किया जा सकता है।सीबीएस को दिए इंटरव्यू में यूएस राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है।

डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि दोनों नेताओं में से किसके साथ निपटना ज्यादा कठिन है तो इसके जवाब में यूएस राष्ट्रपति ने कहा, ‘दोनों ही सख्त है।दोनों ही चतुर है।दोनों ही बहुत मजबूत नेता है। इन लोगों के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।इन लोगों को आपको बहुत गंभीरता से लेना होगा।

‘यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया, जिसे उन्होंने एक ऐसा युद्ध बताया जो उनके प्रशासन के तहत कभी नहीं हुआ होता. रिपब्लिकन नेता ने सीबीएस न्यूज को बताया, ‘मुझे एक ऐसा देश विरासत में मिला है जहां पुतिन को लगता है कि वह जीत रहे हैं. यह एक ऐसा युद्ध था जो मेरे राष्ट्रपति होने पर कभी नहीं होता. उन्होंने (पुतिन ने) यह कहा भी था. यह एक ऐसा युद्ध था जो कभी नहीं होता, जो बाइडेन राष्ट्रपति थे.।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments