Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलतेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई बस दुर्घटना, 20 की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई बस दुर्घटना, 20 की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई बस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हुई है। इस भयावह सड़क दुर्घटना में टिपर चालक की भी मौत हो गई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे है। चेवेल्ला मंडल के मीर्जागुड़ा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर यह त्रासदी तब घटी, जब तांडूर डिपो की एक आरटीसी बस सीधे गिट्टी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर जा गिरी और कई यात्री उसके नीचे दब गए। टिपर के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के समय बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे।स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।


मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य को किसी भी कीमत पर तेज किया जाए और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया करवाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments