Sunday, September 6, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलडोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की हुई मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर...

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की हुई मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात बुसान में हुई । इस मीटिंग के बाद एक अहम खबर सामने आई. ट्रंप ने चीन पर से टैरिफ घटा दिया है।उन्होंने बताया कि चीन के साथ कई मसलों पर बात हुई।जल्द ही ट्रेड डील को लेकर भी अपडेट मिलेगा। अमेरिका ने चीन पर से 10 प्रतिशत टैरिफ कम किया है।

दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में दोनों की यह मुलाकात करीब 6 सालों के बाद हुईट्रंप ने बताया कि कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। उन्होंने चीन पर लगाए गए टैरिफ को 57 प्रतिशत से घटाकर 47 प्रतिशत करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे और जल्द ही एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करेंगे। शी जिनपिंग उसके बाद अमेरिका आएंगे।

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बीच अमेरिका और चीन के बीच चल रही तकरार खत्म होने की ओर है. ट्रंप ने मीटिंग के बाद बताया कि चीन तुरंत प्रभाव से अमेरिकी सोयाबीन की खरीद शुरू करेगा.बता दें कि ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था, जिससे उसके किसानों को घाटा हो रहा था. हालांकि अब दोनों देशों के मतभेद लगभग खत्म होने की ओर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments