Sunday, September 6, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने का रेट ?

क्या है आज सोने का रेट ?

भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गुरुवार के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार, 30 अक्तूबर को 1,19,125 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,20,666 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।


30 अक्तूबर सुबह 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,19,330 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1300 रुपए की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,18,665 रुपए के लो लेवल पर पहुंचा था।


गुरुवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चांदी 1,45,766 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के दाम – 1,20,640 रुपए ,22 कैरेट – 1,10,600 रुपए 18 कैरेट – 90,520 रुपए देखने को मिल रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments