Monday, September 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ को पुलिस लेकर आई पंजाब

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ को पुलिस लेकर आई पंजाब

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ अपनी मां की हत्या के सात महीने बाद पहली बार पंजाब लौट आया है। पंजाब पुलिस बुधवार देर रात उसे अंबाला के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेकर आई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उसे गुरदासपुर के बटाला ले जा रही है। जग्गू को असम की सिलचर जेल से लाया गया था, जहां वह मार्च 2025 से एनडीपीएस-पीआईटी एक्ट के तहत कैद था।

लगभग चार महीने पहले, जग्गू की मां हरजीत कौर (52) और उनके करीबी रिश्तेदार करणवीर सिंह (29) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना को गैंग वॉर से जोड़ा और जांच शुरू की। सोशल मीडिया पोस्ट्स में बंबीहा गैंग के डोनी बल, प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

उन्होंने दावा किया कि यह उनके साथी गोरे की हत्या का बदला था। जग्गू ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें डर जताया गया है कि उसे एनकाउंटर में मार दिया जा सकता है। जग्गू का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था, जहां लॉरेंस गैंग के शूटर्स को गाड़ियां और हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप लगा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments