अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है. ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए. तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई।इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है. यह भी माना जा रहा है कि इस खुफिया इंटेल की वजह से ही अमेरिका ने ईरान पर दोबारा अटैक किया।
CNN ने बताया कि इजरायल ने वॉशिंगटन के साथ इंटेलिजेंस शेयर की है, जिससे पता चलता है कि ईरान ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान बनाया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस इंटेल का सहारा लेकर ट्रंप को दोबारा हमले के लिए उकसा दिया. अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर हो चुका था, लेकिन एक इनपुट ने दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू करवा दिया।
इजरायल का इंटेल सही था या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इजरायली खुफिया जानकारी केवल ट्रंप को उकसाने का प्रयास थी. अगर ऐसा था भी तो इजरायल अपनी योजना में सफल रहा. अमेरिका ने ईरान पर अब हमलों को तेज कर दिया है।


