हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स 694.83 अंकों की तेजी के साथ 77,423.82 के करीब खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर 24,154.85 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आ रही है।
आज के कारोबार में TCS, Infosys, HCLTech, Tech Mahindra और Wipro जैसे आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. निवेशकों को उम्मीद है कि पहली तिमाही के नतीजे आईटी कंपनियों के लिए बेहतर रह सकते हैं. कह सकते हैं कि इसी वजह से इस सेक्टर में खरीदारी का माहौल बना रहा।
वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत, FII की लगातार खरीदारी, पहली तिमाही के कॉरपोरेट नतीजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी जैसे कारण बाजार में तेजी की वजह हैं. इन सभी कारणों से बाजार की शुरुआत काफी मजबूती के साथ हुई।


