मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशानुसार वोटर सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन -2026) जो 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें बी.एल.ओ. घर-घर जाकर वोटरों से फॉर्म भरवाएंगे। यह जानकारी ज़िला चुनाव अधिकारी गुलप्रीत सिंह औलख ने दी।
उन्होंने बताया कि ज़िला शहीद भगत सिंह नगर में आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों 046-बंगा, 047-नवांशहर और 048-बलाचौर में वोटिंग मैपिंग का काम प्री-एसआईआर के दौरान लगभग 88.73% पूरा हो चुका है।ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मैपिंग का काम पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के प्राप्त निर्देशों के अनुसार 7 जून 2026 को एक विशेष कैंप लगाया जा रहा है।
इस विशेष कैंप के दौरान बी.एल.ओ. अपने-अपने संबंधित पोलिंग स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बैठेंगे और Unmapped Electors (जिनकी मैपिंग नहीं हुई है) की मैपिंग करेंगे।ज़िला चुनाव अधिकारी गुलप्रीत सिंह औलख ने आगे बताया
कि स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर) 2026 के संबंध में जिन वोटरों की मैपिंग मौजूदा वोटर सूची के साथ अभी तक नहीं हुई है, उनकी मैपिंग के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा 7 जून 2026 को विशेष कैंप लगाया जाएगा।उन्होंने सभी वोटरों से
अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपनी वोट को वोटर सूची 2003 के साथ मैपिंग नहीं करवाई है, वह इस विशेष कैंप में पहुंचकर संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क करें और मैपिंग का काम 100% पूरा करने में सहयोग करें।इसके अलावा उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की है कि वह अपने द्वारा नियुक्त बी.एल.ओ. को मैपिंग के काम में अधिक से अधिक सहयोग दें।


