Tuesday, October 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारतीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों को लेकर दिए निर्देश....

भारतीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों को लेकर दिए निर्देश….

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2027 की विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों को अधिकारियों की तैनाती संबंधी अहम निर्देश जारी किए हैं।चुनाव आयोग के आदेशों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया से जुड़े किसी भी अधिकारी की तैनाती उसके अपने गृह जिले में नहीं की जाएगी।

इसके अलावा ऐसे अधिकारियों को उन क्षेत्रों में भी तैनात नहीं किया जाएगा, जहां वे पिछली विधानसभा चुनावों या उपचुनावों के दौरान ड्यूटी निभा चुके हैं।पंजाब सहित इन पांचों राज्यों में फरवरी से मार्च 2027 के दौरान विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। हालांकि चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। पिछली विधानसभा चुनावों का ऐलान जनवरी 2022 में किया गया था।

इन पांचों राज्यों के चुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम माने जा रहे हैं। इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है।पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां पहले ही तेज हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल सहित विभिन्न पार्टियां चुनाव रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments