Friday, May 29, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलइलॉन मस्क कर रहे है SpaceX और Tesla का मर्जर करने की...

इलॉन मस्क कर रहे है SpaceX और Tesla का मर्जर करने की प्लानिंग ?

दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी और अरबपतियों की लिस्ट में शुमार इलॉन मस्क एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए है।खबरें हैं कि इलॉन बिजनेस जगत में कुछ बड़ा और नया करने जा रहे है।जिसके चलते बाजार में भी हलचल मची हुई है।दरअसल खबरें हैं कि इलॉन मस्क की कंपनी SpaceX जल्द ही बड़ा IPO लाने की तैयारी में है।

इसी बीच एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में SpaceX और Tesla का मर्जर करने की प्लानिंग भी मस्क कर रहे है।कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, SpaceX की तरफ से 20 मई 2026 को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के पास IPO के डॉक्युमेंट्स भी जमा किए गए है। माना जा रहा है कि यह दुनिया के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है।

कंपनी करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है और इसकी वैल्यूएशन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर आंकी जा रही हैसीएनबीसी की रिपोर्ट्स की मानें तो इलॉन मस्क ने अपने करीबी लोगों के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स को एक करने पर चर्चा की है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं हुई है।

रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि दोनों कंपनियां पहले से कई संसाधन भी शेयर करती है।टेस्ला के कुछ कर्मचारियों का मानना है कि दोनों कंपनियों का एक साथ आना लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments