Thursday, May 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम में होगा बदलाव ?

पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम में होगा बदलाव ?

पंजाब में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की हुई है, हालांकि 28 मई आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आपको बता दें कि 29 मई से 5 जून तक भारत के 80-90% हिस्सों में मॉनसून-पूर्व बारिश होने की उम्मीद है। यह बारिश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मॉनसून अभी तक केरल नहीं पहुँचा है। मौसम विभाग ने 26 मई को इसका पूर्वानुमान लगाया था।

मॉनसून के आगमन के लिए, केरल में 14 निर्धारित केंद्रों पर लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी बारिश होना आवश्यक है। दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने एक चक्रवाती परिसंचरण ने बादलों को कमजोर कर दिया है। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को पंजाब के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है।

इस दौरान, 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments