Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका-भारत में हुई डील,25 प्रतिशत नहीं अब 18 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिका-भारत में हुई डील,25 प्रतिशत नहीं अब 18 प्रतिशत टैरिफ

कई महीनों की अनिश्चितता और बढ़ते व्यापारिक दबाव के बाद आखिरकार अमेरिका-भारत के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौता सोमवार रात तय हो गया। इस समझौते की सीधी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद की।ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।

वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दोस्ती और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, हमने तुरंत प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिका अब रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।अमेरिका अब रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों की बातचीत के बाद भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% किया गया है।इससे पहले यह टैरिफ 25 प्रतिशत था, जो व्यापार दबाव की वजह से काफी बढ़ा दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत किया और ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि “Made in India उत्पादों पर अब केवल 18% टैरिफ लगेगा” और यह निर्णय 1.4 अरब भारतीयों के लिए एक शानदार घोषणा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments