Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआज क्या है सोने के दाम ?

आज क्या है सोने के दाम ?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति और टैरिफ में 18 फीसदी की कटौती का बड़ा असर शेयर बाजार के साथ अब कमोडिटी मार्केट पर भी दिख रहा है। बीते पांच कारोबारी दिनों में लगातार गिरने के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है।

मंगलवार को एमसीएक्स पर खुलते ही सोने का वायदा भाव 4.34 फीसदी की उछाल के साथ 6050 रुपए बढ़ा, जबकि चांदी करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20940 रुपए चढ़ गया। ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1, 49, 200 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,54,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

इससे पहले सोमवार (02 फरवरी) को अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

पिछले तीन सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिरी थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments