Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाब300 करोड़ की कमाई करेगी 'बॉर्डर 2' ?

300 करोड़ की कमाई करेगी ‘बॉर्डर 2’ ?

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत के बाद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते पहले हफ्ते में भी अच्छी कमाई की थी और फिर इसका दूसरा वीकेंड भी धमाकेदार रहा। हालांकि रिलीज के 11वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को काफी धीमा रिस्पॉन्स मिला और इस वॉर ड्रामा फिल्म की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट आई।

अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बड़े पर्दे पर आने के बाद फिल्म की कहानी और इसकी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई और इसी के साथ इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिर दूसरे वीकेंड पर भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि दूसरे मंडे को फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया।बॉर्डर 2′ ने दूसरे वीकेंड तक दमदार परफॉर्म किया है और पहली बार इसके कलेक्शन में दूसरे सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि ये फिल्म भारत में 300 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसे बस 19 करोड़ और कमाने की जरूरत है। उम्मीद है कि इस हफ्ते में फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी और इसकी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments