पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत खराब हो गई। रात के डिनर के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, इस समय उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है ताकि सांस लेने में तकलीफ के कारणों का पता लग सके। हालांकि इस बारे में अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई।


