Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनल2 फरवरी को पीएम मोदी आएंगे जालंधर !

2 फरवरी को पीएम मोदी आएंगे जालंधर !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविवार के दिन पंजाब दौरे पर आ रहे थे लेकिन अब उनका यह दौरा स्थगित हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी की जगह 2 फरवरी को जालंधर आएंगे और उसी दिन ही डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे।

बताते चलें कि पहले प्रधानमंत्री मोदी श्री गुरु रविदास जयंती मौके पर पंजाब आ रहे थे लेकिन अब किसी कारणों से वह उस दिन नहीं आ सकेंगे।बताते चलें कि केंद्र सरकार द्वारा डेरा सच्चखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास महाराज को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजने का ऐलान भी किया गया है।।

मुखी संत निरंजन दास जी को ‘पद्मश्री’ मिलने के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेता डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे थे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पंजाब विधानसभा चुनावों में लगभग एक साल का समय ही बाकी रह गया है। इस कारण यह दौरा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सियासी पैरों से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments