Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलडोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'टैरिफ' मेरा पसंदीदा शब्द

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ‘टैरिफ’ मेरा पसंदीदा शब्द

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके फैसलों और नीतियों की वजह से दुनिया में कई बड़े टकराव खत्म हुए है। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने सिर्फ दस महीनों के भीतर आठ युद्धों को समाप्त कराया और इसके पीछे उनकी सबसे बड़ी ताकत टैरिफ नीति रही।

79 वर्षीय ट्रंप ने कहा कि टैरिफ न केवल अमेरिका की आर्थिक शक्ति को दिखाता है, बल्कि यही नीति वैश्विक स्तर पर दबाव बनाने में भी कारगर साबित हुई। उन्होंने यह भी दोहराया कि टैरिफ शब्द उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है और यही उनकी राजनीति की पहचान बन चुका है।अपने 2026 के एजेंडे से जुड़े भाषण में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिका की ताकत को फिर से मजबूत किया है।

उनके अनुसार ईरान से जुड़े परमाणु खतरे को खत्म किया गया, गाजा में चल रहा संघर्ष रोका गया और लंबे समय बाद वहां शांति का माहौल बना। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस दौरान बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की गई, चाहे वे जीवित हों या मृत। उनके इन दावों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है,

क्योंकि कई विशेषज्ञ इन बयानों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया मान रहे है।ट्रंप प्रशासन के दौरान कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील और भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाए गए। ट्रंप का मानना है कि इन फैसलों से अमेरिकी उद्योगों को संरक्षण मिला और रोजगार के अवसर बढ़े।हालांकि आलोचकों का कहना है कि इन नीतियों से वैश्विक व्यापार में तनाव बढ़ा और आम लोगों पर महंगाई का बोझ पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments