दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। तेजस क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, जिसमें आग की तेज लपटें उठती दिख रही।
वहीं एयरफोर्स ने एक ट्वीट में बताया है कि पायलट की इस दुखद हादसे में मौत हो चुकी है। वीडियो में दिखता है कि तेजस फाइटर जेट अचानक ही नीचे की ओर आता है और फिर संभलता नहीं दिखता। क्रैश होने के बाद आसमान काले धुंए से भर जाता है और आग की भीषण लपटें उठती दिखती हैं। तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में जैसलमेर में भी तेजस ऐक्सिडेंट का शिकार हो गया था।


