Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में जोरदार धमाके से 1 की मौत

लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में जोरदार धमाके से 1 की मौत

लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में बीती रात एक जोरदार धमाके की आवाज ने हड़कंप मचा दिया। यह धमाका शहर के वेरका मिल्क प्लांट के अंदर हुआ। इस भयानक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है।धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के इलाके के लोग भी सहम गए।

प्लांट प्रबंधन ने तुरंत सराभा नगर पुलिस स्टेशन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट के स्टीमर यूनिट या बॉयलर के फटने के कारण हुआ। एक प्लांट कर्मचारी ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के बाद रात को प्लांट का ‘ट्रायल’ किया जा रहा था। इसी ट्रायल के लिए कर्मचारियों को विशेष रूप से रात को ड्यूटी पर बुलाया गया था। जब कर्मचारी ट्रायल कर रहे थे, उसी दौरान प्लांट में हीटर या बॉयलर फट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

इस हादसे में हबीबोवाल के रहने वाले 42 वर्षीय कुणाल जैन की मौत हो गई। 5 अन्य कर्मचारी—जिनकी पहचान कालूवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप मे तौर पर हुई है—गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को तुरंत DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कुणाल जैन के दोस्तों ने बताया कि कुणाल उस रात छुट्टी पर था और परिवार के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो रहा था।

उसे प्लांट से फोन आया और बॉयलर की जांच करने के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया था। दुखदाई बात यह है कि कुणाल की पत्नी भी इसी प्लांट में काम करती है। इस हादसे के बाद, वेरका मिल्क प्लांट के अधिकारियों ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि धमाके के असल कारणों की जांच की जा रही है और पूरी तस्वीर साफ होने के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments