Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री गुरु तेग बहादुर...

लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत होने वाले विभिन्न समागमों की तैयारियों का लिया जायजा

जालंधर में पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा और भाषा, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण तथा सूचना और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर और कपूरथला जिलों में होने वाले विभिन्न समागमों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, सचिव डा. अभिनव त्रिखा, विधायक बलकार सिंह और इंदरजीत कौर मान भी मौजूद थे।यहां जिला प्रशासनिक परिसर में तीनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों,/ सीपी /एसएसपी सहित प्रशासकीय अधिकारियों और लोक प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए विभिन्न समागमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत विभिन्न स्थानों से विशाल नगर कीर्तन निकाले जाएंगे। इनमें से एक नगर कीर्तन गुरदासपुर से 20 नवंबर को शुरू होकर 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा और 22 नवंबर को शहीद भगत सिंह नगर के लिए रवाना होगा। 21 नवंबर को जालंधर में ही नगर कीर्तन का पड़ाव होगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन के पूरे मार्ग पर सफाई, लंगर सेवा, फूलों की वर्षा और पीने के पानी की विशेष व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि सभी शहरों, कस्बों और गांवों में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक जिलों में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित शानदार लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी संगतों से इस विशाल नगर कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की।उन्होंने तीनों जिलों के प्रशासकीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी रहित मर्यादा के अनुसार नगर कीर्तन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments