Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबस्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने राजवीर जवंदा के निधन पर...

स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के असमय निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राजवीर जवंदा सभी पंजाबियों के दिलों के बेहद करीब थे। वे अपने सुरीले गीतों के माध्यम से हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे।

स्पीकर संधवां ने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने परमात्मा के चरणों में प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों तथा प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुख के समय में शोक व्यक्त किया है, और परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments