Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलजापान में 16 जगहों पर आई सुनामी, 4 मीटर ऊंची लहरें उठीं;...

जापान में 16 जगहों पर आई सुनामी, 4 मीटर ऊंची लहरें उठीं; अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई क्षेत्रों में मचा हड़कंप, रूस में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से हिल गई आधी धरती

NRI SANJH JALANDHAR (30 JULY)

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका (kamchatka) में सुबह-सुबह आए 8.8 तीव्रता के भूकंप ने आधी धरती को हिलाकर रख दिया है। 8.8 तीव्रता की भूकंप आने से जापान से कैलिफोर्निया तक सुनामी (Tsunami) से तबाही का अलर्ट जारी किया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सुनामी की लहरें जापान तक पहुंच चुकी है। जापान (Japan Tsunami) में 16 जगहों पर सुनामी आई है। समुद्र में 4 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। एहतियात के चौर पर जापान ने अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है। सुनामी के कारण जापान के तट पर व्हेल मछलियां बहकर आ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में भूकंप के बाद सुनामी को लेकर अलर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है। कैलिफोर्निया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

सुनामी की चेतावनी के बाद जापान के लोग टैरेस पर चढ़ गए ङैं. लोगों को इमारतों की छतों पर देखा जा सकता है। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर का कहना है कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन आइलैंड और इसके आसपास एक से तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस में भूकंप के बाद होनोलूलू और हवाई में समुद्र तट से लोग वापस लौट रहे हैं। लोगों से हवाई के समुद्र तट से दूर रहने को कहा गया है। यूएस सुनामी वॉर्निंग सेंटर का कहना है कि इक्वाडोर में तीन मीटर से ऊंची समुद्र की लहरें उठ सकती हैं।

अमेरिका के हवाई में इमरजेंसी की घोषणा

कामचटका में आए भूकंप के बाद अमेरिका के हवाई राज्य में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तुरंत इमरजेंसी की घोषणा कर दी। ऐसी आशंका है कि कुछ ही घंटों में सुनामी के लहरें हवाई के द्वीपों से टकरा सकती हैं। इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने बताया कि पहली लहर स्थानीय समयानुसार शाम 7:10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:40) में आने की संभावना है। गवर्नर जोश ग्रीन ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे मामले को हल्के में न लें और तटीय इलाकों से दूर जाकर ऊंची और सुरक्षित जगहों पर शरण लें।

उन्होंने कहा कि इंतजार न करें, तुरंत जगह छोड़ें। हवाई के बिग आइलैंड पर एक क्रूज जहाज ने अपने यात्रियों को वापस बुला लिया। पुलिस ने वहां मौजूद खाने-पीने के ट्रकों और पर्यटकों से जगह खाली करने को कहा है।

इन इलाकों पर पड़ सकता है असर

अमेरिकी समोआ, एंटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, फिजी, गुआम, गुआटेमाला, होलैंड एंड बेकर, इंडोनेशिया, जार्विस आइलैंड, कैर्मेडिस आइलैंड, किरीबाटी, मार्शल आइलैंड, मेक्सिको, मिडवे आइलैंड, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, पलाऊ, पल्मिरा आइलैंड, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपींस, समोआ, ताइवान, टोन्गा और वानुअतु सुनामी की चपेट में आ सकते हैं।



RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments