Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया,...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया, LOC के पास जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी

NRI SANJH JALANDHAR (30 JULY)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ (Poonch) में भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया (two terrorist killed) है। सेना ने बताया कि इस इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियां देखी गई थीं। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर गोलीबारी कर दी। इसके जवाब में कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। अभी और आतंकियों के होने के अंदेशा में सेना LOC के पास जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सुरक्षाबलों ने बताया कि देगवार सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना ने तुरंत इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मारे गए आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी तो इलाके में नहीं छिपा हो।

मारे गए आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी तो इलाके में नहीं छिपा हो।

सेना ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी टीआरएफ से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आतंकी मूसा भी बताया जा रहा है। तीनों आतंकियों के शव ड्रोन से देखे गए थे। ड्रोन फोटोग्राफी से इसकी पुष्टि की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments