अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में हो रहे दंगों को लेकर भड़क गए हैं. उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चेतावनी दी है. ट्रंप ने मंगलवार (20 अक्तूबर) को कहा कि पेरिस बहुत ही जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है. इतना ही नहीं ट्रंप ने प्रवासियों के मामले पर भी सख्त प्रतिक्रिया दी है
उन्होंने कहा कि प्रवासियों की वजह से डेमोग्राफिक बदलाव तेजी से हुआ ।दरअसल फ्रांस में 5 लाख से ज्यादा लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए. इस दौरान हजारों लोग घायल भी हुए. पुलिसकर्मियों को भी चोट आई. इस मामले पर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वे मेरे दोस्त है. मैंने उनसे बहुत पहले कहा था कि आप फ्रांस को लेकर एक बड़ी गलती कर रहे हैं
आप पूरी दुनिया से लोगों को आने दे रहे हैं.’ट्रंप ने कहा, ‘फ्रांस में पूरी दुनिया से लोग आ रहे थे और जैसा कि आप जानते हैं, पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने वाला है, और यह कोई डील नहीं थी.’फ्रांस के कई शहरों में दंगे हुए, जिसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए है
शनिवार को करीब 5,50,000 लोगों ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने इसको लेकर जानकारी दी थी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, हिंसा से प्रभावित रहे इन प्रदर्शनों के दौरान कुल 2,397 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 997 पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए, जिनमें से सात गंभीर रूप से घायल है।


