Saturday, October 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलजेलेंस्की को लेकर क्या बोले ट्रंप ?

जेलेंस्की को लेकर क्या बोले ट्रंप ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान को लेकर कई अहम बयान दिए हैं. ट्रंप ने जेलेंस्की पर समझौता नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने के पक्ष में नहीं हैं

रूस और यूक्रेन की सैन्य ताकत की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि रूस के पास बड़ी संख्या में सैनिक हैं, जबकि यूक्रेन के पास उतनी जनशक्ति नहीं है. वहीं, ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर ट्रंप ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं हैडोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को लेकर नाराजगी जताई

उन्होंने कहा, “जेलेंस्की ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनके साथ हमारे लिए बातचीत करना अच्छा हो. जेलेंस्की के साथ समझौता नहीं होने वाला. वह समझौता नहीं करना चाहते. वह कहते हैं कि समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

”ट्रंप ने आगे कहा, “मैं जेलेंस्की का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं।उन्होंने यूक्रेन को बर्बाद कर दिया है.”ट्रंप के इस बयान में उन्होंने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति के लिए जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया और उन पर शांति समझौते को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments