Tuesday, October 20, 2026

Google search engine
HomeनेशनलCJP के अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास की तस्वीर...

CJP के अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास की तस्वीर की शेयर….

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास की तस्वीर शेयर की है. इसमें सौरव दास मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर अदालत में जाते वक्त की है. सौरव और आशुतोष की 5 दिन की न्यायिक हिरासत रविवार को खत्म हो गई थी, जिसके बाद सोमवार को उनके मामले में सुनवाई हुई, जहां मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है

अभिजीत ने कहा कि आशु और सौरव का पहला अपराध जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना था. उनका दूसरा अपराध? पीछे हटने से इनकार करना. जेल में पांच दिन बिताने के बाद भी, वे चेहरे पर मुस्कान लिए और पूरे हौसले के साथ अदालत पहुंचे।न्यायिक हिरासत बढ़ने के साथ ही अब उनकी अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है. दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया था

इसके बाद 14 अक्टूबर को एसईएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सीजेपी को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. सौरव दास और आशुतोष पर दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रतिबंधित जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के घुसकर, वहां प्रदर्शन करने का प्रयास किया था।इधर अभिजीत दीपके लगातार सौरव और आशुतोष को हिरासत में रखने का विरोध कर रहे है

दीपके ने सुनवाई से पहले कहा है कि प्रशासन के पास अभिजीत और आशुतोष को जेल में रखने की कोई कानूनी वजह नहीं है. इसलिए वह इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं.सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा है कि सुनवाई को पुलिस और अधिकारियों की तरफ से कई घंटों तक जानबूझकर टाला गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments