Tuesday, October 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबलकौर सिंह साइड टू गॉड होलोग्राम टूर के बाकी शो स्थगित कर...

बलकौर सिंह साइड टू गॉड होलोग्राम टूर के बाकी शो स्थगित कर मानसा धरने पर पहुंचे

मानसा में नशों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद धरना लगातार जारी है। इस हत्याकांड के बाद दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कनाडा और अमेरिका में चल रहे Signed to God होलोग्राम टूर के बाकी शो स्थगित कर दिए हैं।

इसके बाद वे आज मानसा में परविंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए लगे धरने में पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा किया।दरअसल, बल्काुर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि पंजाब में बने तनावपूर्ण माहौल और झोटा की हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए यह टूर रोका गया है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि हमारे लिए हमारा मानसा और पंजाब सबसे पहले है। उन्होंने कैलगरी और अमेरिका के प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि वे इस बार उनसे नहीं मिल सकेंगे, लेकिन वादा किया कि वे जल्द ही बेहतर प्रस्तुति के साथ वापसी करेंगे। पिछले कुछ दिनों से बल्काुर सिंह, उनकी पत्नी चरन कौर और छोटा बेटा शुभदीप सिंह (निका सिद्धू) इन होलोग्राम शो के लिए कनाडा गए हुए थे।

गौरतलब है कि 13 अक्तूबर को मानसा के एक मेडिकल स्टोर पर नशा-विरोधी नेता परविंदर सिंह झोटा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में लगातार रोष प्रदर्शन जारी हैं। परिवार की ओर से अपनी मांगें न माने जाने तक परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments