Friday, October 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका के ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर के स्कूल में हुई गोलाबारी

अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर के स्कूल में हुई गोलाबारी

अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर में मौजूद एक स्कूल में गोलाबारी की गई. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक घटना में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान हमलावर भी मारा गया. यह घटना सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में हुई, जहां किंडरगार्टन से 5 वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

स्कूल को बंद कर दिया गया।CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर 16 साल का लड़का था. पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे गोली लग चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि संदिग्ध को किसने गोली मारी. अधिकारियों के मुताबिक, संभव है कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसे रोका हो।

पुलिस को सबसे पहले एक कार पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली थीअमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी स्थानीय पुलिस की मदद कर रही है. FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि एजेंसी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए जरूरी सोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे. बेंड-ला पाइन स्कूल्स के सुपरिंटेंडेंट स्टीवन कुक ने कहा कि स्कूल के लोग इस घटना से गहरे सदमे में है. उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments