Tuesday, October 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगुरदासपुर के गांव में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

गुरदासपुर के गांव में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब कॉरिडोर मार्ग पर गाँव ठूंडी के पास हुए एक भयानक सड़क हादसे में 20 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपनी बड़ी बहन की अगले महीने होने वाली शादी के कार्ड बाँटने के लिए अपनी बुआ के घर आया

हुआ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक बहरामपुर के गाँव परता का रहने वाला था। वह अपनी बुआ को गाँव ठूंडी छोड़ने और बड़ी बहन की शादी का कार्ड देने के लिए आया था। सुबह जब वह मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर जा रहा था तो ठूंडी-ताजपुर रोड पर एक तीखे मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था और उसकी बड़ी बहन की शादी अगले महीने होनी थी। घर में शादी की तैयारियाँ चल रही थी और परिवार खुशियों का इंतजार कर रहा था, पर इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments