Wednesday, July 29, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिकी सीनेट ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए कौन...

अमेरिकी सीनेट ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए कौन सा बिल किया पास ?

अमेरिकी सीनेट ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए एक ऐसा बिल पास किया है, जिसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ सकता है. सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंध विधेयक को मंजूरी दी है. इस बिल के पक्ष में 86 और विरोध में 12 वोट डाले गए. अगर अमेरिका ने यह कानून बना दिया तो भारत, चीन, स्लोवाकिया अजरबैजान और हंगरी जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगना लगभग तय हो जाएगा।

हालांकि अंतिम फैसला अमेरिकी सरकार के हाथों में ही होगा।डोनाल्ड ट्रंप की सरकार यह बिल रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए लेकर आई है. ट्रंप उन देशों को टारगेट करना चाहते हैं जो कि रूस से बड़ी मात्रा में तेल और गैस खरीदते हैं. वे चाहते हैं कि कोई भी रूस से तेल और गैस न खरीदे।भारत के लिए यह बिल इसलिए ज्यादा अहम हो जाता है, क्यों कि उसने बीते महीनों में रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है।

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से तेल और गैस लाने में काफी दिक्कत हो रही है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में लगातार तनाव बना हुआ है. इसी वजह से भारत ने रूस की ओर रुख किया है।अमेरिका, भारत को पहले कई बार रूस से तेल खरीदने को लेकर टैरिफ लगाने की धमकी दे चुका है. दोनों ही देशों की बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त 2025 में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. इसकी वजह से भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ हो गया था. ट्रंप के इस फैसले से व्यापार काफी ज्यादा प्रभावित हुआ था. हालांकि इसके बाद युद्ध की वजह से रूसी तेल की खरीद पर छूट दे दी थी।अमेरिका, भारत को पहले कई बार रूस से तेल खरीदने को लेकर टैरिफ लगाने की धमकी दे चुका है।

दोनों ही देशों की बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त 2025 में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. इसकी वजह से भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ हो गया था. ट्रंप के इस फैसले से व्यापार काफी ज्यादा प्रभावित हुआ था. हालांकि इसके बाद युद्ध की वजह से रूसी तेल की खरीद पर छूट दे दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments