पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका ये टूर कई शहरों में होने वाला है, जिसके लिए अलग-अलग शहरों में खास तैयारी की गई है. ऐसे में उनका पहला लाइव कॉन्सर्ट दिल्ली में होने वाला है, जो कि 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.
दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए खास तैयारियां भी की गई है. उनका कॉन्सर्ट टाइट सिक्योरिटी में किया जाएगा. मेट्रो की ओर से भी खास तैयारी की गई गई है. रात 12 बजे तक मेट्रो चलाई जाने की तैयारी की गई हैइसके साथ ही दिलजीत ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है, ‘शो 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा. 10 बजे शो बंद करने के लिए भी कहा गया है.’
सिंगर ने कहा कि उनके पास गाने तो बहुत हैं लेकिन टाइम कम है. 2026 में होने वाले दिलजीत के टूर का ये पहला कॉन्सर्ट है. इसके बाद वो 2028 में दिल्ली आएंगे.आपको बता दें कि दिल्ली के साथ ही बाकी शहरों में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर इंदौर, अहमदाबाद 21 नवंबर, मुंबई में 27 नवंबर, बेंगलुरु में 29 नवंबर और लखनऊ में 5 दिसंबर को लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है. वहीं चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट की डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।


