Sunday, September 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 657 अंक उछलकर 77423 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. इसी तरह से निफ्टी भी 191 अंकों की तेजी के साथ 24176 पर खुलने में कामयाब रहा है।बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर टेक कंपनियों के बढ़ते खर्च, कुछ बड़ी कंपनियों के आने वाले नतीजे और आज ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं. शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.49% की गिरावट देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी अब तक 5% से ज्यादा टूट चुका है।

चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.19% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग ने 1.45% की बढ़त हासिल की हैकल रात अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार मिला-जुला रहा. मंगलवार को डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 537.24 अंक या 1.03% बढ़कर 52747.32 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा

S&P 500 ने भी 0.21% की बढ़त हासिल की और 7428.78 पर बंद हुआ. हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट में 0.22% की मामूली गिरावट आई और यह 24876.91 पर बंद हुआ।आज कच्चे तेल की कीमतों में आई अचानक तेजी के बावजूद भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तरों से थोड़ा संभलकर 95.69 रुपये से 95.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. कल रुपये का बंद भाव 95.91 रहा था. यानी कि कल के मुकाबले इसमें सुधार आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments