भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह का प्रदर्शन खास रहा. दोनों ने दो-दो गोल दागे,
जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया. भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दम दिखाया है.भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. मुकाबले के 12वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल करके टीम का खाता खोला. लेकिन, चीन ने हार नहीं मानी और 26वें मिनट में यांग पेंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया.
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलीभारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0 से हराया था. अब टीम इंडिया 30 अक्टूबर को जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. लगातार दो जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश अगले मुकाबले में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।


