मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के इंसाफ के लिए चल रहे मोर्चे के बीच पुलिस विभाग द्वारा बड़ा फेरबदल किया गया है। इस तहत मानसा जिले की तीनों सब-डिवीजनों के डी.एस.पी. बदल दिए गए हैं।
बता दें कि मानसा के डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह गिल को पहले ही मुअत्तल किया जा चुका है और उनका अतिरिक्त चार्ज डी.एस.पी. पुष्पिंदर सिंह गिल को दिया गया था। अब गुरप्रताप सिंह को मानसा का डी.एस.पी. लगा दिया गया है। इसी तरह बठिंडा देहाती के डी.एस.पी. हरविंदर सिंह सरां को डी.एस.पी. सरदूलगढ़
और बठिंडा की स्पेशल ब्रांच के डी.एस.पी. सरबजीत सिंह बराड़ को डी.एस.पी. बुढलाड़ा नियुक्त किया गया है। बुढलाड़ा के डी.एस.पी. सिकंदर सिंह का तबादला संगरूर की लड्डा कोठी कर दिया गया है। इसके अलावा तीन एस.पी. स्तर के अधिकारियों को भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किया गया है।


