Friday, July 24, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त...

ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।अहम बात यह है कि ट्रंप ने भारत समेत 17 देशों के खिलाफ यह फैसला लिया है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने सेक्शन 301 के तहत यह निर्णय किया है।अमेरिका का नया टैरिफ शुक्रवार (24 जुलाई) से लागू हो जाएगा. यूएसटीआर की मानें तो ये कार्रवाई उन देशों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने फोर्स्ड लेबर से बने उत्पादों के आयात पर सख्त एक्शन नहीं लिया।अहम बात यह है कि ट्रंप ने भारत को निचले टैरिफ स्लैब में रखा है, जबकि कुछ देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया है।

ट्रंप के आदेश के बाद 60 व्यापारिक साझेदार देशों की समीक्षा की गई थी।ट्रंप ने कहा, ‘मुझे व्यापार प्रतिनिधि ने सलाह दी है कि इन अर्थव्यवस्थाओं (देशों) के सामानों पर 10 प्रतिशत की दर से टैरिफ लगाया जाना चाहिए, जिससे इन्हें ऐसे प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments