पटियाला पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करके तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। मुल्जिमों के पास से .32 बोर के 9 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 16 मैगजीन बरामद किए गए हैं।यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार कथित तौर पर मध्य प्रदेश से मंगवाए गए थे।
इस गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस पंजाब की अमन-शांति और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए तथा गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्कों और संगठित आपराधिक गिरोहों का खात्मा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


